Movie prime

Today gold silver price : रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने चांदी में गिरावट, जाने आज के ताजा भाव

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा केविन वार्श को फेडरल रिजर्व का नया चेयरमैन नामित करने की खबर ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हड़कंप मचा दिया। इसके चलते चांदी की कीमतों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसो. (आईबीजेए) के मुताबिक, घरेलू सराफा बाजार में चांदी की कीमतें ₹40,638 की गिरावट के साथ 3.39 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, सोने में भी 9,545 की भारी सेंध लगी और यह 1.65 लाख प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

दूसरी ओर, वायदा बाजार में गिरावट और तेज रही। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 27% टूटकर 1,07,971 लाख रुपए सस्ती हो गई। इसका दाम ₹2,91,922 प्रति किलो रह गया। सोना भी फ्यूचर्स में करीब 20328 रु. (12%) टूटकर 1.49 लाख रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह आधुनिक इतिहास के सबसे बड़े 'मार्केट क्रैश' में एक है।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर

अजय केडिया ने कहा, बाजार को

यह डर है कि वार्श के आने से ब्याज

दरों में कटौती की उम्मीदें खत्म होंगी,

जिससे गैर-ब्याज वाले एसेट्स जैसे

सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई।

घरेलू बाजार में 31 दिसंबर 25 को

चांदी 2.30 लाख/किलो थी। 29

जनवरी को यह 3.79 लाख पहुंच

गई। पिछले एक महीने में 66% दाम

(₹1.49 लाख/किलो) बढ़े थे।

क्यों टूटे सोना-चांदीः रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली और फेड फैक्टर

गिरावट की बड़ी वजह? 30 जनवरी को रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद तेज मुनाफावसूली हुई। निवेशकों ने मुनाफा बुक किया, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा।

2. फेड चेयरमैन का डर क्यों? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने केविन वार्श को फेड रिजर्व का चेयरमैन नामित किया। राजनीतिक अस्थिरता कम हुई। वार्श सख्त मौद्रिक नीति के समर्थक हैं,जिससे डॉलर मजबूत हुआ और सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा।

3. चांदी ज्यादा क्यों गिरी? चांदी में उतार-चढ़ाव सोने से ज्यादा रहता है। रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली भी ज्यादा।

4. क्या यह असामान्य है? विशेषज्ञों के मुताबिक तेज उछाल के बाद ऐसी गिरावट बाजार में सामान्य सुधार का हिस्सा मानी जाती है।
गोल्ड-सिल्वर रेश्यो से चिंताः व्हाइटओक की रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड-सिल्वर रेश्यो गिरकर 46:1 पर आ गया है। पिछले 10 सालों का औसत 80:1 रहा था। पहले भी जब रेश्यो 50:1 से नीचे आया, तब चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा तेज गिरावट हुई।

सराफा सोना चांदी भाव 

स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 170000
 एक दिन पूर्व 185000 आरटीजीएस 166500
 सोना 22 कैरेट 152600 चांदी चौरसा 330000 
एक दिन पूर्व 376000 आरटीजीएस में 330000 
चांदी टंच 330000 रुपए। 

उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 176000 सोना 22 कैरेट 160500 चांदी 330000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

 रतलाम सराफत्र | सोना 172000 जेवरात 157552 चांदी 335000 रुपए