Movie prime

Gold rate today : सोना और चांदी में गिरावट जारी, जानिए 22 ,24 कैरेट सोने सहित चांदी के भाव

 

शुरुआती एशियाई ट्रेड में सोने और चांदी की कीमतें फिर गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते कीमती धातुओं के बाजार में जोरदार उतार चढ़ाव देखने को मिला था। मुनाफावसूली का दबाव बढ़ने, अमेरिकी मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर बनी अनिश्चितता और डॉलर में आई रिकवरी के संयुक्त असर से सोना और चांदी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा काटना बेहतर समझा, जिससे कीमतों पर दबाव बना। बाजार में फिलहाल सतर्कता का माहौल है और निवेशक आगे के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। विश्लेषकों के अनुसार अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर स्पष्टता आने तक सोने में सीमित दायरे में ही कारोबार रहने की संभावना है। डॉलर की चाल और वैश्विक संकेतों पर बाजार की नजर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4748 डॉलर प्रति औंस व चांदी 8286 सेंट रही। सोना ऊपर में 4885 नीचे में 4399 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 8787 नीचे में 7123 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 154000 एक दिन पूर्व 161500 आरटीजीएस 148500 सोना 22 कैरेट 136100 चांदी चौरसा 246000 एक दिन पूर्व 274000 आरटीजीएस में 247000 चांदी टंच 246700 रुपए।

 रतलाम सराफा भाव सोना 158100 जेवरात 144820 चांदी 263600 रुपए।
 उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 158000 सोना 22 कैरेट 144800 चांदी 260000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे