गैस सिलेंडर सस्ता हुआ, जाने अब आपको किस रेट में मिलेगा गैस सिलेंडर
LPG cylinder rate : जून के महीने की आज से शुरुआत हो चुकी है, महीने की शुरुआत में ही गैस सिलेंडर, फिक्स डिपाजिट ,म्युचुअल फंड, एटीएम और यूपीआई जैसे कई चीजों में परिवर्तन किया गया है।
जून अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए तक की कटौती की गई है। इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत भी 2391.27 रुपए तक कम हो गई है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज में 0.20% तक की कटौती की है। सामान्य नागरिकों को अब एफडी पर 4% से लेकर 8.4% तक का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा इस महीने से कर्मचारियों को ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है।
तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 24 रुपए कम कर दी है। इसके बाद यहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1723.50 रुपए हो गई है।
हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 853 रुपए और मुंबई में 852.50 रुपए का मिल रहा है।
देश के बड़े शहरों में आज घरेलू गैस सिलेंडर के रेट
दिल्ली में आज एलपीजी गैस सिलेंडर 853 रुपए, जयपुर में आज गैस सिलेंडर 856.50 रुपए, रायपुर में गैस सिलेंडर 924 रुपए, पटना में गैस सिलेंडर का रेट 951 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए, भोपाल में 858.50 रुपए, चेन्नई में 868.50 रुपए।