Movie prime

सोने की कीमतों में और तेजी की उम्मीद, 3500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान

 

सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। वै​श्विक स्तर पर अनि​श्चितताओं और बढ़ती मांग के कारण निवेशक इसकी तरफ ज्यादा आक​र्षित हो रहे हैं। जानमानी बोफा सिक्योरिटीज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में अगले 18 महीनों में सोने की कीमतों के 3500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की उम्मीद जताई। यह वृद्धि वर्तमान वृद्धि से 13 प्रतिशत अ​धिक होगी।


सोने की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। अमेरिकी डॉलर में संभावित गिरावट और डॉलर के कमजोर होने को इसका कारण माना जा रहा है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों को लेकर अनि​श्चितता का माहोल बना हुआ है, जिससे अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ है। इसी कारण सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। इसके अलावा अमेरिका का बढ़ता राजकोषीय घाटा भी इसके पीछे कारण माना जा रहा है। वहीं निवेशक सोने को एक सुर​क्षित निवेश के रुप में देख रहे हैं। वहीं चीन की कंपनियां भी इस समय सोने में निवेश कर रही है। इस कारण सोने की मांग 6 प्रतिशत हर साल बढ़ रही है।


बैंक बढ़ा सकते हैं सोने में खरीददारी
सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे बैंकों की खरीददारी को भी माना जा रहा है। इस समय बैंक अपने भंडार में 10 प्रतिशत सोने रखे हुए हैं। अनुमान है कि बैंक अब भविष्य में अपनी सोने में 30 प्रतिशत तक खरीददारी भी बढ़ा सकते हैं। इसी कारण सोने की कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं।


ईटीएफ निवेश में बढ़ोतरी
इसके अलावा सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे ईटीएफ यानी एक्सचेंज ट्रेडिड फंड में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को भी इसके पीछे कारण माना जा रहा है। यदि ईटीएफ में बढ़ोतरी होगी तो सोने में निवेश बढ़ेगा और इसकी कीमतें बढ़ जाएंगी।


सोने में निवेश के जो​खिम भी
सोने में निवेश के जो​खिम भी बताए जा रहे हैं। बोफा सिक्योरिटीज की तरफ से कहा गया है कि मौजूदा सोने में जो तेजी बढ़ रही है, उसमें जो​खिम के भी चांस हैं। इसमें अमेरिकी राजकोषीय समेकन, भू-भूराजनीतिक तनाव में कमी और ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए टैरिफ भी हैं। इसके अलावा सोने में निवेश बढ़ने से यह जो​खिम काफी हद तक कम ही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि 2008 के बाद सोने में निवेश के लिए यह वित्तवर्ष सबसे अ​धिक लाभदायक रहा है। ट्रंप टैरिफ के बाद लोगों का सोने में निवेश को लेकर काफी उत्साह है। सोने ने फिलहाल तीन हजार डॉलर प्रति औंस का अनुमान पार कर लिया है। जल्द ही इसके 3500 डॉलर प्रति औंस के पार सोने की कीमतें पहुंच सकती हैं।