Movie prime

अधिक बरसात के कारण सोयाबीन मंडी में 10 दिन लेट आएगा, सोयाबीन तेल भाव में गिरावट, जाने आज सोयाबीन के भाव

 

किसान मंडी में सोयाबीन का नया सीजन 10 दिन देरी से शुरू होने वाला है।  एक सप्ताह की लगातार बारिश से खेत गीले होने के कारण  सोयाबीन की कटाई मुश्किल से हो रही है। इस साल उज्जैन क्षेत्र में 5 लाख से भी अधिक हेक्टेयर में सोयाबीन की बुवाई की गई , इस बार सोयाबीन 9560 बीज फेल होने से अगले बार लुप्त हो सकता है।

9560 सोयाबीन बीज के बारे में कृषि वैज्ञानिकों ने जानकारी दी की लगातार एक ही बीज खेत में बोए जाने से इसकी उपजाऊ क्षमता कमजोर पड़ जाती है और इस पर पीला मोजेक और अन्य बीमारियां इसे घेर लेती है। इसलिए हर बार किसान को नया बीज बोना चाहिए।

नदी किनारे लगे गांव की सोयाबीन की फसल पानी में डूब जाने से 40% का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है जो बची हुई है उसमें पीला मोजेक ने खराब कर दिया , फसल काटने के बाद ही पता चल पाएगा कि इस बार किसानों को कितना फायदा सोयाबीन से मिला है।

सोयाबीन तेल के भाव में भी इस समय गिरावट आंकी गई , लेकिन कांडला और  मुद्रा पोर्ट पर 10 सितंबर से ट्रांसपोर्टरो की हड़ताल की संभावना से तेल की आपूर्ति में बाधा आने की भी खबर मिल रही है। मंडी के कारोबारी के अनुसार सोयाबीन के भाव में तेजी के आसार कम लग रहे हैं। प्लांट अपने भाव खरीदी के क्या खोलेंगे इस पर अभी असमंजस  बना हुआ है।
 इस समय सोयाबीन के भाव 4650 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

सोयाबीन तेल के भाव में अभी गिरावट की स्थिति 

तेल के भाव में अधिक गिरावट की स्थिति भी नहीं बताई गई है। त्योहारों का समय होने से बाजार में सोयाबीन तेल की मांग थोड़ी अधिक है। देखा जाए तो पिछले दिनों तेल 2 रुपए किलो सस्ता हो गया था 137 वाला 135 और 136 रुपए बेचा जा रहा था। 15 किलो सोयाबीन तेल का टेन ₹10 घटकर 2110 रुपए हो गया है।