एशियाई कारोबार में सोने और चांदी में तेजी रहीं। अमेरिकी डॉलर में मामूली गिरावट और लंबे समय से जारी अमेरिकी सरकार के शटडाउन से जुड़ी अनिश्चितता ने बाजार की धारणा को मजबूती दी है।
निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर झुकते दिखे, जिससे सोने को सहारा मिला। बुधवार को वॉल स्ट्रीट की बढ़त ने अतिरंजित मूल्यांकन की आशंकाओं को भी कम किया। इसके बावजूद, अमेरिकी सरकार के अब तक के सबसे लंबे शटडाउन ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ाई है।
निवेशकों की नजरें अब आगे की नीतिगत गतिविधियों और डॉलर की चाल पर टिकी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4011 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4864 सेंट रहा। सोना ऊपर में 4016 नीचे में 3964 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी ऊपर में 4877 नीचे में 4772 सेंट रहा।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 121800
एक दिन पूर्व 120800 आरटीजीएस 123800
सोना 22 कैरेट 110000
चांदी चौरसा 150800
एक दिन पूर्व 149000
आरटीजीएस में 150700
चांदी टंच 150900 रुपए।
उज्जैन सराफा : सोना 24 कैरेट 121800
सोना 22 कैरेट 111650
चांदी 152000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।
रतलाम सराफा: सोना 121600 जेवरात 111386 चांदी 151700 रुपए।


