Dia Mirza ने खरीदी BMW iX इलेक्ट्रिक SUV, पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया
Dia Mirza New BMW: बॉलीवुड सितारे हमेशा से लग्जरी गाड़ियों के शौकीन रहे हैं और अब वे धीरे-धीरे लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुख कर रहे हैं। इस कड़ी में अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम भी जुड़ गया है. दरअसल, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता के लिए पहचानी जाने वाली दीया मिर्जा ने हाल ही में BMW iX इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है। इसकी भारत में कीमत 1.39 करोड़ रुपये है और यह एक बार चार्ज में 635 किमी की इंप्रेसिव WLTP रेंज देती है।
BMW iX की खासियतें
BMW की ये इलेक्ट्रिक SUV कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है, जो इसे लग्जरी और मॉडर्न लुक भी देते हैं। इसमें हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील और एक कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच इंस्ट्रूमेंट पैनल और 14.9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसके अलावा, इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक ग्लास रूफ और मल्टी-फंक्शनल सीट्स दी गई है।
बैटरी
BMW iX एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है जिसमें शक्तिशाली लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। xDrive40 वर्जन में लगभग 71 kWh usable बैटरी है, जबकि xDrive50 में 105.2 kWh की बैटरी मिलती है। इसकी रेंज 400 से 630 किलोमीटर तक होती है। यह तेज़ DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
कितनी रेंज है
BMW iX की रेंज मॉडल के अनुसार बदलती है। xDrive40 मॉडल की रेंज लगभग 425 किलोमीटर है, जबकि xDrive50 मॉडल की रेंज लगभग 630 किलोमीटर तक होती है। रियल वर्ल्ड में ये रेंज थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन दोनों ही मॉडल लंबी ड्राइव के लिए काफी अच्छे हैं। तेज़ DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी जल्दी चार्ज होती है।