Movie prime
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद स्थानीय बाजार में चांदी के भाव टूटे, देखें आज  22, 24 कैरेट सोने का रेट
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद स्थानीय बाजार में चांदी का भाव 11 हजार रुपए प्रति किलो टूट गया। कारोबारियों का कहना है कि पिछले दिनों निवेशकों की अंधाधुंध खरीद से विदेशी और घरेलू बाजार में प्रीमियम 25 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया था। लेकिन अचानक मांग थमते ही यह प्रीमियम घटकर सिर्फ 4 हजार रुपए रह गया। विशेषज्ञ बताते हैं कि हाल में चांदी के दाम में आई तेज उछाल के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है। इससे स्थानीय बाजार में दबाव बढ़ा और भाव नीचे आ गए। वहीं विदेशी बाजार में अभी भी मजबूती बनी हुई है। सोने के मोर्चे पर स्थिति अलग रही। स्थानीय बाजार में सोना स्थिर रहा और भाव में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4243 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5305 सेंट रही। सोना ऊपर में 4245 नीचे में 4198 डॉलर प्रति औंस रही। चांदी ऊपर में 5325 नीचे में 5192 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 130700 एक दिन पूर्व 130700 

आरटीजीएस 130700 

सोना 22 कैरेट 118000 चांदी चौरसा 167000 एक दिन पूर्व 178000 आरटीजीएस में 178000 चांदी टंच 167000 रुपए।

 रतलाम सराफा : सोना 130500 जेवरात 119538 चांदी 172000 रुपए।

उज्जैन सराफा : सोना 24 कैरेट 131200 सोना 22 कैरेट 120250 चांदी 175500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।