रिकॉर्ड आयात से दलहनों में मंदी, जाने थोक भाव
घरेलू प्रभाग में स्थिति का अवलोकन करने से ज्ञात होता है कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान विदेशों से दलहनों का रेकॉर्ड आयात होने से अब तुवर, उड़द, चना एवं मसूर का घरेलू बाजार भाव अपने शीर्ष स्तर की तुलना में काफी घटकर अब न्यूनतम समर्थन मूल्य के आसपास या उससे नीचे आ गया है। खरीफ कालीन दलहन फसलों की बिजाई आरंभ हो चुकी है। इस समय बाजार भाव ऊंचा होना चाहिए था जिससे किसानों को बिजाई क्षेत्र बढ़ाने का प्रोत्साहन मिलता है। विदेशों से मूंग का आयात नहीं होता है और पीली मटर के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित नहीं किया जाता है। इसका दाम भी घटकर काफी नीचे आ गया है। केन्द्र सरकार ने अगले तीन चार वर्षों में दलहन के उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है लेकिन इसे हासिल करने के लिए उसकी नीतियां अनुकूल नहीं है।
मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5550, ऑस्ट्रेलिया 5600, तुवर लेमन 6350 व उड़द एफएक्यू 6800 रुपए।
दलहन: चना कांटा 5750 से 58०0, डंकी 5000 से 5100, विशाल 5500 से 5600, काबुली चना 8500 से 9000, रशियन 5600 से 5800, बिटकी 5300 से 5400, मसूर 6050 से 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6600, महाराष्ट्र लाल 6500 से 6800, कर्नाटक 6700 से 6800, निमाड़ी 6000 से 6500, मूंग बेस्ट नया 7000 से 7200, एवरेज 6600 से 6800, मोगर 5600 से 6200, उड़द नया गर्मी का 6500 से 7200, बोल्ड 7400 से 7600, मीडियम 6200 से 6500 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7000 से 7200, मीडियम 7400 से 7600, बोल्ड 7700 से 7800, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 7300 से 7400, फूल 8500 से 8700, बेस्ट तुवर दाल 9000 से 10100, ब्रांडेड तुवर दाल 10500, मूंग दाल मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8900 से 9100, मूंग मोगर 9500 से 9600, बोल्ड 9900 से 10000, उड़द दाल मीडियम 8550 से 8650, बोल्ड 8750 से 8950, उड़द मोगर 9800 से 10000, बोल्ड 10100 से 10200 रुपए।