Movie prime

2030 तक भारत से 3 अरब डॉलर की खरीद करेगा डीकैथलॉन, दुनियाभर में बेचेगा 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट

 

Made In India: फ्रांस की स्पोर्ट्स कंपनी डीकैथलॉन ने ऐलान किया है कि वह 2030 तक भारत से 3 अरब डॉलर (करीब 25,000 करोड़ रुपये) की लोकल सोर्सिंग करेगी। यह घोषणा कंपनी के भारत में 25 साल पूरे होने के मौके पर की गई। कंपनी का मकसद 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देना और देश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है।

फिलहाल डीकैथलॉन के भारत के 55 शहरों में 132 स्टोर्स हैं और कंपनी 2030 तक 90 से ज्यादा शहरों तक विस्तार करना चाहती है। 2025 में कंपनी की 70% बिक्री भारत में बने प्रोडक्ट्स से हुई थी, जिसे 2030 तक 90% तक ले जाने का लक्ष्य है।

डेकैथलॉन खासतौर पर फुटवियर, फिटनेस इक्विपमेंट और टेक्निकल टेक्सटाइल्स पर फोकस कर रही है। अभी भारत की हिस्सेदारी कंपनी की ग्लोबल सप्लाई में 8% है, जिसे बढ़ाकर 15% किया जाएगा। साथ ही कंपनी भारत में 3 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देने का प्लान बना रही है।

अगले 5 साल में डीकैथलॉन भारत में 250 मिलियन टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स, 30 मिलियन बैग और टेंट, 20 मिलियन रनिंग शूज, और 1.6 मिलियन साइकिलें तैयार करेगी। साथ ही बच्चों के खेल उत्पाद, फिटनेस इक्विपमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी काम होगा।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि भारत अब केवल एक बाजार नहीं, बल्कि डीकैथलॉन के लिए एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है। यहां इनोवेशन, क्वालिटी और फास्ट डिलीवरी एक साथ मिल रही है, जो भारत को रणनीतिक रूप से अहम बनाता है।