Movie prime

जुलाई में MG कारों पर बंपर डील! नई गाड़ी पर मिलेगी 3.5 लाख तक की बचत

 

Car Deals:ब्रिटिश ऑटो कंपनी MG Motors जुलाई 2025 में अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। अगर आप MG की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

MG Comet EV
भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV पर 35,000 से 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह ऑफर Excite FC, Exclusive और Exclusive FC वेरिएंट्स पर लागू है।

MG Astor
मिड-साइज SUV MG Astor पर भी छूट मिल रही है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर 85,000 रुपये और अन्य वेरिएंट्स पर अधिकतम 95,000 रुपये तक की बचत संभव है।

MG Hector
पॉपुलर SUV Hector पर कंपनी ने सबसे बड़ा ऑफर दिया है। इसके 6-सीटर Sharp Pro CVT पेट्रोल वेरिएंट पर 3.05 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं डीजल वेरिएंट पर 1.80 लाख रुपये तक की बचत संभव है।

MG ZS EV
इलेक्ट्रिक SUV ZS EV के Executive वेरिएंट पर 1.29 लाख रुपये तक का ऑफर मिल रहा है।

MG Gloster
MG की फ्लैगशिप SUV Gloster पर इस महीने सबसे ज्यादा, यानी 3.50 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।

नजदीकी शोरूम से लें जानकारी
डिस्काउंट वेरिएंट, शहर और डीलर के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर लें।