Movie prime

Bounce Gram : त्योहारी मांग से चने की खरीद ने पकड़ी रफ्तार, भाव में आएगा उछाल 

सोमवार को बाजार तेज खुल सकता है क्योंकि एक तरफ जहां त्योहारी मांग ने चने की खरीद को रफ्तार दी है, वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया से आने वाले चना के दाम भी महंगे हो गए हैं

 

इंदौर की छावनी अनाज मंडी में प्राइवेट कारोबार में चना 6200 रुपए क्विंटल रहा। व्यापारियों का मानना है कि चने की कीमतों में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है और चने का बाजार छोटे-मोटे करेक्शन के साथ मजबूती की तरफ बढ़ रहा है और जल्दी ही यह 6500 को पार कर लेगा।

सोमवार को बाजार तेज खुल सकता है क्योंकि एक तरफ जहां त्योहारी मांग ने चने की खरीद को रफ्तार दी है, वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया से आने वाले चना के दाम भी महंगे हो गए हैं, जिससे इम्पोर्ट घटा है और घरेलू सप्लाई पर दबाव बढ़ा है। मुंद्रा पोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया चना इस समय 6100 चल रहा है जो की बहुत सस्ता नहीं है। पिछले एक हफ्ते में कानपुर मार्केट में मटर के भाव भी 200 रुपये बढकर 3700 तक पहुंच गए हैं जिसके कारण चने को सपोर्ट मिल रहा है।

स्थानीय स्तर पर भी किसानों और स्टॉकिस्टों के पास चने का स्टॉक सीमित मात्रा में बचा है, और नए माल की आमद भी बहुत ज्यादा नहीं हो रही। इस वजह से खरीदार ऊंचे भाव पर भी चना उठाने को तैयार हैं। स्टॉकिस्ट भी पुराने स्टॉक को बचाकर चल रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।

मौजूदा बाजार स्थित को देखा तो मंडियों में चना का स्टॉक लगभग खत्म हो गया है, और स्टॉकिस्टों की रुचि फिलहाल बिक्त्रस्ती से ज्यादा भाव देखने में है। चने की मांग अभी थमी नहीं है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में भी चने में मंदी के आसार नहीं दिख रहे।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 6025, ऑस्ट्रेलिया 6100, तुवर लेमन 6275 व उड़द एफएक्यू 7300 रुपए।

दलहन: चना कांटा 6150 से 6200, विशाल 6050, मसूर 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6550 से 6600, महाराष्ट्र लाल 6600 से 6700, कर्नाटक 6700 से 6800, निमाड़ी 6000 से 6500, मूंग बेस्ट नया 7500 से 7500, बोल्ड 5000 से $300, मोगर 6000 से 6700, उड़द गर्मी का 6800 से 7500, बोल्ड 7400 से 7700, मीडियम 6200 से 6700, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7९०० से ८०००, बोल्ड ३८०० से ४९००, मसूर दाल बोल्ड ८००० से 3100, तुवर दाल सवा नंबर 6900 से 7100, फूल 3100 से 3300, बेस्ट तुवर दाल 3500 से 9600, ब्रांडेड तुवर दाल 10100, मूंग दाल 9500 से 9700, मूंग मोगर 9500 से 9600, बोल्ड 9900 से 10000, उड़द दाल मीडियम 3700 से 3300, बोल्ड 3900 से 9100, उड़द मोगर 10100 से 10300, बोल्ड 10400 से 10500 रुपए।