Movie prime

सोयाबीन तेल एवं सूरजमुखी तेल पर बुनियादी आयात शुल्क में 50 प्रतिशत की  कटौती 

सोयाबीन तेल एवं सूरजमुखी तेल पर बुनियादी आयात शुल्क में 50 प्रतिशत की  कटौती 
 

केन्द्र सरकार ने क्रूड श्रेणी के खाद्य तेलों- पाम तेल, सोयाबीन तेल एवं सूरजमुखी तेल पर बुनियादी आयात शुल्क में 50 प्रतिशत की भारी कटौती कर दी है। पहले यह आधारभूत आयात शुल्क 20 प्रतिशत था जिसे अब घटाकर 10 प्रतिशत नियत किया गया है। 

आयात शुल्क में कौटीत के बाद बाजार में खाद्य तेलों के दाम 5 रुपए किलो घट गएहै। उद्योग का मानना है कि डॺूटी घटने से विदेशी बाजारों में मजबूती की संभावना है।भारत के शुल्क में कटौती के बाद अर्जेंटीना ने सोया तेल एफओबी दरों में बढ़ोत्तरी की है। 

खाद्य तेल की कीमतें पिछले 3 से 4 दिनों में 5 से 6 रुपए प्रति किलो की गिरावट के साथ आयात शुल्क भाव को पहले ही झेल चुकी है। देश की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन की कुल 1.50 लाख बोरी आवक हुई।

लूज तेल (प्रति दस किलो) 

इंदौर मूंगफली तेल 1350 से 1370, मुंबई मूंगफली तेल 1380, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1160 से 1165, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1100 से 1105, मुंबई सोया रिफाइंड 1235 से 1240, मुंबई पाम तेल 1210, इंदौर पाम 1240, राजकोट तेलिया 2165, गुजरात लूज 1325, कपास्या तेल इंदौर 1210 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6400 से 6500, रायडा 5600, सोयाबीन 3720 से 4200 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 31000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव 

 धानुका नीमच 4315, एवी एग्रो उज्जैन 4250, बैतूल ऑइल 4410, मित्तल देवास 4300, एम. एस नीमच 4250, रुचि मांगलिया 4250, प्रकाश पीथमपुर 4285, खंडवा ऑइल 4250, अडाणी विल्मर विदिशा 4400 रुपए।