सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा ले अपने जरूरी काम, देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holiday September 2025: अगर आपको सितंबर के महीने में बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको जल्द से जल्द पूरा कर लेनी चाहिए। सितंबर के महीने में बैंकों में टोटल 15 दिन की छुट्टियां रहने वाली है ऐसे में बैंकों से जुड़ा कोई भी काम नहीं हो पाएगा।
हालांकि इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग का काम होता रहेगा इसलिए ऑनलाइन बैंकिंग के काम में आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। किस दौरान फोन पर गूगल पर आदि का इस्तेमाल आप कर पाएंगे। एटीएम से भी पैसे निकल जा सकेगा।
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ( Reserve Bank of India ) के द्वारा हर महीने बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है और सितंबर की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। सितंबर में बैंकों में बहुत ज्यादा छुट्टियां रहने वाली है ऐसे में जरूरी काम आपको अभी ही पूरा कर लेना चाहिए। तो आईए देखते हैं बैंकों में छुट्टियों की पूरी लिस्ट...
बैंक हॉलिडे सितंबर 2025 (Bank Holiday September 2025)
3 सितंबर 2025 : करम पूजा के कारण रांची (झारखंड) में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
4 सितंबर 2025 : ओणम के कारण कोच्चि, तिरुवनंतपुरम (केरल राज्य) के बैंक बंद रहेंगे।
5 सितंबर 2025 : ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के मौके पर गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
6 सितंबर 2025 : ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के मौके पर छत्तीसगढ़ और इंद्र जात्रा के मौके पर सिक्किम के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
7 सितंबर 2025 : रविवार की छुट्टी।
12 सितंबर 2025 : ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के अगले जुम्मे के मौके पर जम्मू और कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे।
13 सितंबर 2025 : दूसरे शनिवार की छुट्टी।
14 सितंबर 2025 : रविवार की छुट्टी।
21 सितंबर 2025 : रविवार की छुट्टी।
22 सितंबर 2025 : नवरात्रि स्थापना के मौके पर जयपुर के बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर 2025 : महाराज हरि सिंह जी की जयंती के अवसर पर जम्मू और कश्मीर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
27 सितंबर 2025 : चौथे शनिवार की छुट्टी।
28 सितंबर 2025 : रविवार की छुट्टी।
29 सितंबर 2025 : महा सप्तमी/दुर्गा पूजा के मौके पर त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल के बैंक बंद रहेंगे।
30 सितंबर 2025 : महाअष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा के अवसर पर त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।