Movie prime

भारत में लॉन्च हुए ASUS Vivobook S14 और S16 लैपटॉप्स, जानें कीमत और फीचर्स

 

Asus Company: ASUS कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने दो नए लैपटॉप – Vivobook S14 और Vivobook S16 लॉन्च किए हैं। ये दोनों लैपटॉप कुल चार मॉडल्स में आए हैं। इनमें लेटेस्ट AI फीचर्स, मजबूत परफॉर्मेंस और पतला-हल्का डिज़ाइन देखने को मिलता है। कंपनी का कहना है कि ये लैपटॉप स्टाइल, पोर्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल हैं।

ASUS Vivobook S14 और S16 की कीमतें

1. Vivobook S14 (S3407QA) की कीमत ₹74,990 है और इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है।

2. Vivobook S14 (S3407CA) की कीमत ₹80,990 है और यह Amazon और Flipkart दोनों पर मिल रहा है।

3. Vivobook S16 OLED (S3607CA) की कीमत ₹82,990 है और

4. Vivobook S16 (S3607VA) ₹69,990 में उपलब्ध है। ये दोनों मॉडल्स Amazon पर मिल रहे हैं।

Vivobook S14 (S3407QA)
इसमें 14 इंच की स्क्रीन मिलती है और यह Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। वीडियो कॉल के लिए इसमें फुल HD कैमरा है और 70WHr की बैटरी दी गई है जो लंबा बैकअप देने का दावा करती है।

Vivobook S14 (S3407CA)
इस मॉडल में भी 14 इंच की स्क्रीन है जिसका रेजोलूशन 1920×1200 पिक्सल है। इसमें Intel Core Ultra 7 255H प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB SSD दी गई है। साथ ही Dolby Atmos ऑडियो और स्टेरियो स्पीकर्स मिलते हैं। इसमें 70WHr बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।

Vivobook S16 OLED (S3607CA)
अगर आपको बड़ी स्क्रीन पसंद है तो यह लैपटॉप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 16 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोलूशन 1920×1200 पिक्सल है। यह लैपटॉप Intel Core i7-13620H प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें भी 70WHr की बैटरी और 65W चार्जिंग सपोर्ट है।