Movie prime

सोने के रेट कम हुए तो चांदी की चमक बढ़ी , जाने आज सोने चांदी के ताजा भाव

 

वैश्विक बाजार में रिकॉर्ड ऊँचाई से गिरने के बाद  सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। एशियाई व्यापार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर सख्त रुख के संकेतों के कारण निवेशकों ने सोने से दूरी बनाए रखी। हालांकि, स्थानीय बाजार में सोने के भाव 200 रुपए की नरमी के साथ 116800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।

चांदी ने भी घरेलू बाजार में चमक दिखाई और 800 रुपए की तेजी के साथ 140000 हजार रुपए प्रति किलो के पार जा पहुंची। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3750 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4486 सेंट रही। सोना ऊपर में 3761 नीचे में 3729 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 4507 नीचे में 4377 सेंट रही।

स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 116800 एक दिन पूर्व 117000 आरटीजीएस 116600 सोना 22 कैरेट 105000 चांदी चौरसा 140000 एक दिन पूर्व 137200 आरटीजीएस में 139700 चांदी टंच 140100 रुपए।

उज्जैन सराफा: सोना 24 कैरेट 117500 सोना 22 कैरेट 107700 चांदी 1,40,500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे। 

रतलाम सराफा : सोना 117200 जेवरात 107355 चांदी 139800 रुपए।