दुनिया में तहलका मचाने के बाद VinFast की भारत में एंट्री, पेश की नई इलेक्ट्रिक कारें
Auto Expo 2025: वियतनाम के EV ब्रांड VinFast ने ऑटो एक्सपो में अपने प्रोडक्ट्स को पेश किया है। ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें VF 6 और VF 7 SUV को भारत में असेंबल किया जाएगा। VinFast एशिया के CEO फाम सान चौ ने इस बात की पुष्टि की है कि फर्म इस साल की दूसरी छमाही तक अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रोडक्शन शुरू करने की प्लानिंग कर रही है। त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों के लिए ये इलेक्ट्रिक एसयूवी कार मौजूद होंगी।
Vinfast जल्द शुरू करेगी सफर
विनफास्ट की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही सफर को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से सितंबर 2025 से इसकी शुरूआत की जाएगी। जानकारी के मुताबिक फेस्टिव सीजन से पहले ही निर्माता अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लॉन्च करेगी।
किस गाड़ी को किया जाएगा सबसे पहले लॉन्च
जानकारी के मुताबिक Vinfast VF7 इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा। इसमें 75.3 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है जिससे 431 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसमें लगी मोटर से इसे 348 हॉर्स पावर की पावर मिलती है।
VF7 इलेक्ट्रिक SUV 50 लाख रुपए की कीमत में आ सकती है विनफास्ट VF7 एक कॉम्पैक्ट 5-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसे दो वैरिएंट - इको और में पेश किया गया है। भारत में इसकी कीमत 50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, VF6 कीमत 35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है। लॉन्च होने पर ये इलेक्ट्रिक कारें महिंद्रा XEV 9e, BYD सीलियन 7, हुंडई आयोनिक 6 और किआ EV6 को टक्कर देंगी।