Movie prime

 आधार में नाम गलत हो या एड्रेस... घर बैठे करा सकते हैं ठीक, देखिए आसान तरीका

आधार कार्ड में कोई गलती होती है तो परेशानियां बढ़ने लगती है। आपका आधार कार्ड में अगर कोई गलती है तो आप इन गलतियों को घर बैठे ठीक करा सकते हैं। घर बैठे आधार कार्ड आसानी से अपडेट हो सकता है।
 
Aadhaar Card Correction Tips: आज के समय में आधार कार्ड एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है। आधार कार्ड की जरूरत स्कूल में एडमिशन से लेकर कोई भी सरकारी काम हो हर जगह पड़ती है।
 कई बार आधार कार्ड में एड्रेस या नाम का कोई अक्षर गलत हो जाता है जिसके बाद परेशानियां बढ़ने लगती है। अगर आपके भी आधार कार्ड में कोई गलती है तो आप उसे घर बैठे ठीक करा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना होगा।
आधार कार्ड में हुई गलतिया ठीक कराने का तरीका
 सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता करना होगा इसके बाद आधार सेवा केंद्र जाकर अपॉइंटमेंट लेना होगा। आप चाहे तो ऑनलाइन भी अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
 आपको जिस दिन का अपॉइंटमेंट मिला हो उसे दिन आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा। यहां आपको एक करेक्शन फॉर्म मिलेगा, जिसे अच्छी तरह से पढ़ कर आपको भरना होगा और इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट लगाना होगा।
 इसके बाद आपको संबंधित अधिकारी के पास जाना होगा जो बायोमेट्रिक के जरिए आपके आधार कार्ड का सत्यापन करेगी और चीजों को अपडेट करेगा।
 आपको आधार कार्ड में हुई गलतियों को ठीक करने के लिए तय शुल्क भी देना होगा। अधिकारी के द्वारा जब आपका आधार कार्ड अपडेट किया जाएगा उसके बाद कुछ समय में आपका अपडेटेड आधार कार्ड आपको मिल जाएगा।
 अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है तो फटाफट उसे ठीक कर ले वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। एक छोटी सी गलती आपको मुसीबत में फंसा सकती है।