Today mandi bhav : काबुली चने में अभी तेजी की संभावना नहीं, उड़द 5000, गेहूं 3050, मूंग 10 हजार तक बिका,देखें आज मंडी में फसलों के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में काबुली चने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसका सीधा असर भारत, खासकर मध्यप्रदेश के प्रमुख काबुली चना मंडियों समेत छावनी अनाज मंडी पर भी दिखाई दे रहा है, जहां बीते कुछ दिनों से भाव स्थिर हैं, लेकिन मांग में सुस्ती बनी हुई है। कनाडा के पश्चिमी हिस्सों में काबुली चना फिलहाल 32 से 35 सेंट प्रति पौंड (करीब 59 से 65 प्रति किलो) के बीच बिक रहा है।
व्यापारियों का कहना
है कि जुलाई के अंत में हुई बेमौसमी वर्षा से फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। चने के दानों में रंगत और आकार को लेकर आशंका जताई जा रही है, जिससे निर्यातकों और खरीदारों में हिचकिचाहट दिख रही है। फसल की कटाई में देरी और गुणवत्ता को लेकर अनिश्चितता के चलते कनाडा के कुछ उत्पादकों ने अपने पिछले साल के स्टॉक को तेजी से बेचना शुरू कर दिया है। वहीं, खरीदारों की नजर नई फसल पर टिक गई है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव और बढ़ गया है। यही कारण है कि फिलहाल भाव में तेजी की कोई संभावना नहीं दिख रही। छावनी अनाज मंडी में काबुली चना इस सप्ताह 9,200 से 10,200 प्रति क्विंटल के दायरे में कारोबार करता रहा।
अनाज मंडी भाव
चना कांटा 6050 से 6100 डंकी चना 5500 से 5700 विशाल 5900 मसूर 6100 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6550 से 6550 से 6600 महाराष्ट्र लाल 6600 से 6700 कर्नाटक 6700 से 6800 निमाड़ी 6000 से 6500 मूंग बेस्ट नया 7500 से 7600 मूंग बेस्ट बोल्ड 7800 से 8000 एवरेज 6500 से 6700 मोगर 6000 से 6500 उड़द नया गर्मी 6800 से 7500 उड़द बोल्ड 7400 से 7700 एवरेज 6200 से 6700 हल्का उड़द 3000 से 5000 काबुली डॉलर 9000 से 9500 काबुली रशियन 6200 से 6400 बिटकी 5300 से 5400 गेहूं मिल क्वालिटी 2700 से 2750 लोकवन 3000 से 3050 पूर्णा 2800 से 2850 मालवराज 2775 से 2800 मक्का 2275 से 2300 सरसों 6600 से 6800 निमाड़ी 7000 से 7150 रायडा 6300 से 6500 करंज 4100 से 4200 टोली 4600 से 4700 तिल्ली 7500 से 8500 अलसी 7200 से 7500 सोयाबीन किसानी मंडी 4200 से 4500 चना दाल 7900 से 8000 मीडियम 8300 से 8500 बेस्ट 8800 से 8900 तुअर दाल 6900 से 7100 मीडियम 8100 से 8300 बेस्ट 8500 से 8600 एक्स्ट्रा बेस्ट 9400 से 9600 ब्रांडेड 10100 मूंग दाल 9100 से 9200 बेस्ट 9500 से 9700 मूंग मोगर 9500 से 9600 बेस्ट 9900 से 10000 उड़द दाल 8700 से 8800 बेस्ट 8900 से 9100 उड़द मोगर 10100 से 10300 बेस्ट 10400 से 10500 मसूर दाल 7800 से 7900 रुपए।
आलू प्याज लहसुन भाव
प्याज में मिस्सी की समस्या अब पहले से अधिक सामने आ रही है, जिससे बेहतर क्वालिटी का माल कम हो गया है। सुपर गोल्टा प्याज का भाव 6 से 8 रुपए प्रति किलो रहा, जबकि एवरेज क्वालिटी का प्याज 8 से 11 रुपए प्रति किलो तक बिका। एक्स्ट्रा सुपर क्वालिटी वाला प्याज 1450 प्रति क्विंटल के ऊंचे भाव पर बिकता दिखा। मंडी में प्याज की आवक 28 से 30 हजार कट्टे रही। लहसुन की आवक अपेक्षाकृत कम रही और 4500 से 5000 कट्टे आए। वहीं आलू की आवक 5500 से 6000 कट्टों के बीच रही। आलू चिप्स 1250 से 1300 ज्योति (कोल्ड) 1300 से 1350 आगरा 1000 से 1100 ज्योति मीडियम 700 से 800 गुल्ला 600 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1500 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 900 से 1000 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 500 से 600 लहसुन सुपर बोल्ड 6000 से 8000 मीडियम 4000 से 5000 बारीक 2500 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल।