फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ी, सोना 1लाख 10 हजार पर पहुंचा, जाने आज 22, 24 कैरेट सोने का रेट
अमेरिका में नरम आर्थिक आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं बढ़ गई हैं, जिससे सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है।
इस सप्ताह सोने ने घरेलू बाजार में 3.80 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की।
विश्लेषकों का कहना है कि ब्याज दरों में संभावित कटौती से डॉलर कमजोर हो सकता है, जिससे सोने में निवेश आकर्षक बनता है।
वर्ष की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में करीब 35 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3586 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4100 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 109950
एक दिन पूर्व 109000 आरटीजीएस 110000
सोना 22 कैरेट 100700
चांदी चौरसा 125900
एक दिन पूर्व 125500 आरटीजीएस में 126000
चांदी टंच 126000 रुपए।
रतलाम | सोना 109900 जेवरात 100668 चांदी 125950 रुपए।
उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 110300 सोना 22 कैरेट 101100 चांदी 1,26,500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे