Movie prime
जयपुर से दिल्ली के लिए 5 से बढ़कर 10 फ्लाइट हुईं
 

जयपुर से  दिल्ली (Jaipur to Delhi flight)के बीच

फासले लगातार कम होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां दिल्ली के लिए आश्रम, डबल डेकर वंदे भारत जैसी ट्रेनों के कई विकल्प उपलब्ध हैं। वहीं एक्सप्रेस वे बनने के बाद यात्रा का समय और कम हुआ है। लेकिन इसके बावजूद फ्लाइट संचालन भी बढ़ा है। जयपुर से दिल्ली के लिए 5 नई फ्लाइट्स शुरू हुई हैं। अब दिल्ली की फ्लाइट्स की संख्या बढ़कर 10 तक जा पहुंची है। जयपुर से दिल्ली के लिए रोज 9 फ्लाइट उपलब्ध हैं। वहीं एक फ्लाइट सप्ताह में 1 दिन चल रही है।

AI-1834. सुबह 8:30 बजे

6E-130. सुबह 11:35 बजे

IX-1287. दोपहर 12:05 बजे

AI-1844. दोपहर 1:40 बजे

6E-5096. दोपहर 1:55 बजे

91-644. शाम 4:05 बजे

AI-2762. शाम 4:55 बजे

6E-2360 रात 10:05 बजे

6E-5136 रात 11:50 बजे

6E-2270 दोपहर 3:30 बजे