Movie prime

केंद्र सरकार ने नौ राज्यों में तुवर खरीद केंद्रों को दी मंजूरी, दाल के मांग में आई कमी

 

तुवर दाल सहित अन्य दालों में मांग का अभाव बना हुआ है। दालों में जब तक मांग नहीं बढ़ती दलहनों के भावों में स्थायी सुधार आना कठिन है। मंडी में दलहनों की आवक भी कम हो गईहै, जिससे व्यापार कमजोर चल रहा है।

 केन्द्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तेलंगाना सहित देश के नौ प्रमुख उत्पादक राज्यों में कुल मिलाकर 13.22 लाख टन तुवर की खरीद करने की स्वीकृति प्रदान की है और इसके लिए प्रयास भी तेज कर दिया है, लेकिन अब तक हुई खरीद से संकेत मिलता है कि वास्तविक मात्रा इस स्वीकृत स्तर से काफी पीछे रह जाएगी।

मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5575, ऑस्ट्रेलिया 5750, तुवर लेमन 6600 व उड़द एफएक्यू 7025 रुपए।

दलहन: चना कांटा 6000 से 6050, डंकी 5100 से 5200, विशाल 5700 से 5800, मसूर 6200, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6900, महाराष्ट्र लाल 7000 से 7200, कर्नाटक 7100 से 7200, निमाड़ी 6400 से 6800, मूंग बेस्ट नया 7750 से 7800, एवरेज 7000 से 7500, उड़द बोल्ड नया 8000 से 8200 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7200 से 7400, मीडियम 7600 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, मसूर दाल मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7800 से 7900, तुवर दाल सवा नंबर 8000 से 8100, फूल 9200 से 9400, बेस्ट तुवर दाल 9600 से 10700, ब्रांडेड तुवर दाल 11000, मूंग दाल मीडियम 8600 से 8800, बोल्ड 9000 से 9200, मूंग मोगर 9600 से 9700, बोल्ड 9800 से 10000, उड़द दाल बोल्ड 9100 से 9300, उड़द मोगर 9900 से 10000, बोल्ड 10100 से 10300 रुपए।