त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने और यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर मुंबई सेंट्रल से शकूर बस्ती के मध्य एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी 09003/09004 मुंबई सेंट्रल-शकूर बस्ती एसी सुपर फास्ट स्पेशल दोनों दिशाओं में 46-46 फेरे चलेगी। इसका परिचालन प्रतिदिन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09033 मुंबई सेंट्रल-शकूर बस्ती एसी स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 15 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से प्रतिदिन 10.30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजे शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका रतलाम आगमन 19.03 बजे और प्रस्थान 19.13 बजे होगा। नागदा स्टेशन पर आगमन 20.08 बजे और प्रस्थान 20.10 बजे होगा। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09004 शकूर बस्ती-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल शकूर बस्ती से 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन शकूर बस्ती से प्रतिदिन 10.15 बजे चलेगी तथा अगले दिन 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन का नागदा स्टेशन पर आगमन 21.50 बजे एवं प्रस्थान 21.52 बजे होगा। रतलाम आगमन 22.40 बजे एवं प्रस्थान 22.50 बजे होगा।