Movie prime

सोनम के बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा की दादी को सदमें से आया हार्ट अटैक, सदमे से हुई मौत 

 

 राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम के बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा की दादी का निधन हो गया है। परिवार वालों का कहना है कि सदमे से उनकी जान चली गई। राज कुशवाहा की दादी ने अपने पोते को निर्दोष बताया था।

 अभी कुछ समय पहले ही राज कुशवाहा की दादी ने कहा था कि सोनम अपने पति को खा गई और अब मेरे पोते को खाना चाहती है। वह निर्दोष है सोनम उसे फंसा रही है।


 राज के गिरफ्तारी के बाद से सदमे में थी दादी

राज कुशवाहा की दादी पोते की गिरफ्तारी के बाद से ही सदमे में थी। सदमे की वजह से राज की दादी बीमार पड़ गई थी। आज अचानक हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।


 राजा रघुवंशी मर्डर केस का मास्टरमाइंड है राज 

मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी मर्डर केस का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा और सोनम रघुवंशी को बताया है। पुलिस रोजाना इस मामले में नए खुलासे कर रही है।


 उत्तर प्रदेश का रहने वाला है राज कुशवाहा का परिवार

राज कुशवाहा का परिवार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सुकेती गांव का रहने वाला है। राज को इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।


 फिलहाल राजा रघुवंशी मर्डर केस के सभी आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और पूछताछ कर रही है। सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने राजा रघुवंशी की हत्या की बात कबूल ली है।


23 मई को हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या

देश का चर्चित मर्डर केस राजा रघुवंशी मर्डर केस आज कल सुर्खियों में बना हुआ है। लोगों के दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि आखिर सोनम रघुवंशी ने अपने ही पति की हत्या क्यों कर दी?


 23 मई 2025 को राजा रघुवंशी की हत्या कर उनके लाश को गहरी खाई में फेंक दिया गया था। इस हत्या की मुख्य आरोपी उनकी खुद की पत्नी सोनम रघुवंशी है।

 पुलिस ने इस मर्डर केस में अभी तक राज कुशवाहा, सोनम रघुवंशी, विशाल चौहान,आकाश राजपूत और आनंद कर्मी को गिरफ्तार किया है।राजा रघुवंशी की लाश मेघालय में मिली थी।शव बुरी तरह से खराब हो चुका था और राजा के बॉडी में कीड़े चल रहे थे जिसे देखकर उनके परिवार वालों का दिल टूट गया। 


राजा रघुवंशी की मां लगातार अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रही है वही उनके भाई विपिन रघुवंशी ने भी कहा है कि हमारे भाई को जल्द से जल्द इंसाफ मिलना चाहिए।