Movie prime

चंडीगढ़ में रात से लेकर सुबह भी बजते रहे सायरन, मोहाली और पंचकूला में भी लोगों को घर में ही रहने की सलाह

 

चंडीगढ़ में पाकिस्तान ने हवाई हमला किया। इसके बाद शुक्रवार को भी दिन में चंडीगढ़ में सायरन बजते रहे। इसके साथ ही मोहाली तथा पंचकूला में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां पर लोगों को घराें में ही रहने की सलाह दी गई है। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई त​था पुलिस अ​धिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी कई।

 
चंडीगढ़ प्रशासन ने सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी जारी की है। सायरन बजते ही लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पंचकूला और मोहाली में भी सायरन बज रहे हैं। यहां भी लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। मोहली प्रशासन ने जारी अपने संदेश में कहा है कि चंडीगढ़ के कुछ क्षेत्र हाई अलर्ट पर हैं, इसलिए मोहाली में भी अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ के समीपवर्ती इलाकों में सायरन बजते ही लोगों को घरों के अंदर रहना चाहिए। कोई भी व्य​क्ति सायरन बजते ही घरों में ​खिड़कियों और शीशों के पास नहीं जाए ब​ल्कि अपने घरों के बीच में ही रहें। वहीं पटियाला में भी जिला प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा लोगों को शांति रहने की भी अपील जारी की गई है। जिले के सभी स्कूल आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। ऐसे में लोग किसी भी खुली जगह पर नहीं जाएं।


रात भर बजते रहे सायरन
चंडीगढ़ में हाई अलर्ट होने के कारण रात भर सायरन बजते रहे। रात के समय घरों में लाइट बंद रखने के भी आदेश जारी किए गए हैं। पाकिस्तान द्वारा वीरवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, लेकिन भारत ने उनको विफल कर दिया। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका बढ़ गई है।