Movie prime

MP में 1.50 लाख कर्मचारियों के वेतन में हुई बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने की आदेश जारी 

 

MP News: मध्य प्रदेश राज्य में कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ सामने आई है। प्रदेश के तकरीबन डेढ़ लाख कर्मचारियों के वेतन में वित्त विभाग द्वारा बढ़ोतरी करने की घोषणा की गई है। वित्त विभाग द्वारा प्रदेश के तकरीबन डेढ़ लाख संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 2.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। 

1 अप्रैल 2025 से मिलेगा कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन का लाभ

वित्त विभाग ने आज गुरुवार शाम को संविदा कर्मचारी और अधिकारियों के वेतन में वृद्धि करने हेतु आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त विभाग के आदेशों के अनुसार संविदा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 2025 से मिलेगा। वित विभाग द्वारा प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के 22 जुलाई 2023 के सर्कुलर के आधार पर यह वृद्धि की गई है। 

कर्मचारियों और अधिकारियों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की रिपोर्ट के आधार पर 2.94 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा। वित्त विभाग के आदेशों के तहत 31 मार्च 2025 की स्थिति में मिल रहे वेतन में संविदा कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2025 से 2.96 प्रतिशत बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलेगा।

वित्त विभाग ने सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त, राजस्व मंडल अध्यक्ष, सभी कलेक्टरों को वेतनवृद्धि के निर्देश जारी किए।