Movie prime

instant passport : वेरिफिकेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत , मात्र 3 दिन में मिल जाएगा पासपोर्ट, जानिए कैसे बनता है तत्काल पासपोर्ट

 

instant passport : मेडिकल इमरजेंसी या किसी जरूरी काम के लिए अचानक से पासपोर्ट की जरूरत पड़ जाती है ऐसे में तत्काल पासपोर्ट काम आता है। तत्काल पासपोर्ट उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें अचानक से विदेश यात्रा की जरूरत पड़ती है।


 सामान्य पासपोर्ट के मुकाबले तत्काल पासपोर्ट बनाने में बेहद कम समय लगता है।  सामान्य पासपोर्ट बनाने में 30 से 45 दिन का समय लगता है, क्योंकि इसके लिए गजेटेड ऑफिसर से वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट मिलना जरूरी होता है। लेकिन तत्काल पासपोर्ट के लिए नियम अलग होता है। तो आइये जानते हैं कैसे बनता है तत्काल पासपोर्ट...

 तत्काल पासपोर्ट के लिए इन डॉक्यूमेंट की पड़ती है जरूरत 


 आधार कार्ड
 वोटर आईडी कार्ड
 जाति प्रमाण पत्र
 पैन कार्ड 
 ड्राइविंग लाइसेंस


 तत्काल पासपोर्ट बनाने के लिए कितना लगता है खर्च 


 आप अगर अपना तत्काल पासपोर्ट 10 साल के लिए बना रहे हैं तो आपको ₹3500 खर्च करने होंगे। अगर आपका तत्काल पासपोर्ट खो जाता है या क्षतिग्रस्त हो जाता है तो आपको ₹5000 देने होंगे।


 तत्काल पासपोर्ट बनाने में कितना समय लगता है


 पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अगर एक बार आप सफलतापूर्वक आवेदन कर देते हैं, तो आपको तीसरे दिन ही पासपोर्ट मिल जाएगा। तत्काल पासपोर्ट में पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ती।


 तत्काल पासपोर्ट इन लोगों को नहीं मिलता 


 जिन लोगों के माता-पिता भारत के हैं लेकिन बच्चे भारत से बाहर पैदा हुए हैं।


 जिन लोगों को गृह मंत्रालय ने नागरिकता दी है।


 वे बच्चे जिन्हें विदेशी माता-पिता ने गोद लिया है।


 वे बच्चे जिनके माता-पिता अलग रह रहे हैं लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ है।

instant passport