Movie prime

हरियाणा के इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 5% सैलरी में बढ़ोतरी

 

हरियाणा सीएम ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है । हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में 5% की बढ़ोतरी की गई है।


मानव संसाधन विभाग ने इसका लेटर जारी कर दिया है यह आदेश 1 जून से मानय होंगे। हरियाणा में कौशल रोजगार निगम के लगभग 1.18 लाख कर्मचारी है।

साल 2024 में भी हुई थी 8% बढ़ोतरी 


हरियाणा में डीसी रेट व कॉन्ट्रैक्ट पर लगे कर्मचारियों को 13 अक्टूबर 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत मर्ज किया गया. पिछले साल एक जुलाई 2024 को सैनी सरकार ने कर्मचारियों की 8% सैलरी में बढ़ोतरी की थी.