Movie prime

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का DNA हुआ मैच, यहां होगा अंतिम संस्कार, पढ़े पूरी खबर 

 

 अहमदाबाद प्लेन हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। आज 15 जून रविवार को विजय रुपाणी के शव की पहचान कर ली गई है। इस प्लेन हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे।

 विजय रुपाणी का DNA हुआ मैच

 गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने जानकारी दिया कि 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया क्रैश में विजय रुपाणी का निधन हो गया। आज रविवार 11:10 पर विजय रुपाणी का डीएनए मिलन हो गया है। जल्द ही उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

16 जून को राजकोट में उनका अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई है। विजय रुपाणी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

 भाजपा के नेताओं ने दिया बड़ा बयान 

 भाजपा विधायक रीता पटेल ने कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का डीएनए मैच हो चुका है। जल्दी उनके परिवार के पास उनका पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार से पहले उनके शव दर्शन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 गुजरात के चहेते मुख्यमंत्री थे विजय रुपाणी


 गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात के चहेते नेता थे। उनका उदार स्वभाव सबको बेहद पसंद आता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें अपना गार्जियन जैसा मानते थे। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।

 देश के भयंकर प्लेन हादसे में निगल लिया कई लोगों की जान

 अहमदाबाद के मेघानी नगर में हुए प्लेन हादसे में 241 यात्रियों सहित कई डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में केवल एक यात्री ही जीवित बचा है। इस भयंकर प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। मंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें संतान दी है।