Movie prime

सड़कों पर नहीं होगी ईद की नमाज, कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें,मसाजिद कमेटी के अनुसार ईद की नमाज का समय

 

ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिद  परिसर में होगी, सड़कों पर नमाज अदा नहीं करने के लिए कहा। कुर्बानी केवल तय स्थान पर ही की जाए ,यह स्थान चारों तरफ से बंद होने चाहिए। वही सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो वीडियो न डाली जाए।
प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूर्णतया रोक रहेगी । साफ सफाई के लिए नियमों का पालन करें। ईद उल अजहा से पहले वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने यह एडवाइजरी जारी की है। मुतवल्ली और प्रबंधन  समितियां की यह जिम्मेदारी रहेगी।


गुरुवार को ईदगाह की तैयारियों का जायजा लिया। ईद उल अजहा (Bakrid 2025) 7 जून को मनाई जाएगी। ईदगाह में सुबह 6.30 बजे नमाज होगी। इसके बाद शहर में कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा। नमाज और कुर्बानी के चलते साफ सफाई और नियम कानूनों का विशेष ध्यान रखने पर जोर है। इसी को देखते हुए एक दिन पहले हिदायत दी गई हैं। शहर में अस्थाई कुर्बानीगाह बने हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं होगी। नगर निगम ने साफ सफाई के लिए वाहनों के इंतजाम रखें हैं। वहीं बोर्ड ने वक्फ सम्पत्तियों के मुतवल्लियों और प्रबंध समितियों को ये निर्देश दिए हैं। एडवाइजरी का इन्हें पालन कराना होगा।


मसाजिद कमेटी के अनुसार ईद की नमाज का समय

ईदगाह 6.30 बजे

ताजुल मसाजिद 6.45 बजे

जामा मस्जिद 7.00 बजे

मोती मस्जिद 7.15 बजे

मस्जिद बिलकिस जहां 7.30 बजे

शुक्रवार को बोहरा समाज की ईद