Movie prime

उज्जैन मक्सी फोरलेन के लिए अनुबंध, अगले महीने काम शुरू, 203 करोड़ की होगी लागत

 

उज्जैन-मक्सी फोरलेन के लिए अनुबंध हो गया है। अक्टूबर में निर्माण शुरू होगा, जिसे कंपलीट होने में करीब दो वर्ष लगेंगे। कुल 38.95 किमी के इस मार्ग का विस्तार होने से सफर आसान व सुरक्षित हो सकेगा।

सिंहस्थ 2028 में भीड़ प्रबंधन व सुगम परिवहन के लिए शासन आवागमन की सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। इसके लिए शहर की चारों दिशाओं के प्रमुख मार्गों का विस्तार भी किया जा रहा है। उज्जैन-इंदौर फोरलेन अब सिक्स हो रहा है। उज्जैन-आगर मार्ग का विस्तार हो चुका है। उज्जैन-देवास मार्ग भी फोरलेन बन चुका है। अब इसी कड़ी में उज्जैन-मक्सी मार्ग का विस्तार होने जा रहा है। ये मार्ग अभी बेहद संकरा है।

एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण का ठेका एपेक्स स्ट्रक्चर प्रालि को मिला है। करीब 203 करोड़ से निर्माण होगा। हाल ही में शासन और निर्माण एजेंसी के बीच अनुबंध की प्रक्रिया पूरी हुई हैं। एजेंसी ने सेटअप जमाना शुरू कर दिया और अब अक्टूबर से निर्माण प्रारंभ करेगी। मार्ग के पूरे रूट में ताजपुर, विजयगंज मंडी (देवास जिला), कायथा के अलावा छोटे-बड़े करीब 20 से अधिक गांव पड़ते हैं। लिहाजा फोरलेन होने से यात्रियों, कारोबारियों व ग्रामीणों सभी को फायदा मिलेगा। प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।