MP News: मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं पर बम से हुआ हमला, बदमाश हुए फरार
MP Breaking: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं की कर में कुछ युवकों ने बम से हमला कर दिया है। यह हमला मध्य प्रदेश राज्य के रीवा के भाजपा नेताओं की कार पर प्रयागराज जाने के दौरान हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता मध्य प्रदेश के रीवा से यूपी के प्रयागराज जा रहे थे। यूपी में नकाबपोश बदमाशों ने कार पर बम फेंक दिया जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यूपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर की जांच पड़ताल शुरू
मध्य प्रदेश रीवा के रहने वाले भाजपा नेताओं की कार पर उत्तर प्रदेश की सीमा में आज रविवार रात करीब 9:10 बजे अचानक नकाबपोश बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह हमला उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की बार्डर यूपी की सीमा में होने के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए एमपी और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी है और हमला करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शादी समारोह में जाने के दौरान भाजपा नेताओं पर हुआ हमला
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश राज्य के निवासी भाजपा नेता शादी समारोह में शामिल होने हेतु कार में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। भाजपा नेता मध्य प्रदेश राज्य की रीवा के चाकघाट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के रहने वाले भाजपा नेताओं के नाम वेद द्विवेदी (युवा मोर्चा के महामंत्री), रवि केशरवानी और राजमन केशरवानी, शुभम केशरवानी (पूर्व पार्षद) है। भाजपा नेताओं की गाड़ी पर हमला यूपी में नारीबारी बैजनाथ लकड़ी टाल के पास हुआ है। बदमाशों ने उनकी कार पर बम से हमला किया है। बदमाशों ने यह हमला भाजपा नेताओं द्वारा कार ड्राइवर पिन्टू केशरवानी को रास्ते से पिक करने के लिए गाड़ी के बाद किया गया।