Movie prime

Mandsaur Breaking: मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अश्लील वीडियो बनाने वाला भाजपा नेता हुआ गिरफ्तार

 

Mandsaur News: मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर महिला मित्र के साथ अश्लील वीडियो बनाकर चर्चा में आए भाजपा नेता को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ हरकतें करने और अश्लील डांस का वीडियो बनाकर समाज को शर्मसार करने वाले भाजपा नेता नाम मनोहर धाकड़ बताया जा रहा है, जिन्हें आज रविवार दोपहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी ने पुलिस थाने में जाकर किया सरेंडर 

मंदसौर के साथ-साथ पूरे देश को शर्मसार करने वाले आरोपी मनोहर धाकड़ ने आज रविवार को भानपुरा थाने में जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अब पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एसपी अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मनोहर धाकड़ को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर गरोठ उप जेल भेजा दिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में कुछ ठोस जानकारी पुलिस को नहीं दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद इसमें जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगा।

ज्ञात हो कि भाजपा नेता मनोहर धाकड़ के दो अश्लील वीडियो सामने आए थे। 13 मई की रात में भाजपा नेता का एक अश्लील वीडियो में उनकी महिला मित्र के साथ सामने आया था। इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में आरोपी मनोहर धाकड़ एक्सप्रेस-वे पर ही महिला के साथ डांस करता हुआ नजर आया था।