Movie prime

UIDAI: आधार कार्ड को लेकर बड़ी खबर आई सामने, अब 1 वर्ष तक फ्री में होगा आधार अपडेट

 

UIDAI: आधार कार्ड अपडेट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट की डेडलाइन 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिए। यानी आप निशुल्क 1 वर्ष तक आधार अपडेट करवा सकते हैं।  यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने निशुल्क आधार अपडेट की डेडलाइन अब 14 जून 2026 तक बढ़ा दी है।  अब अगले 1 वर्ष तक आपको आधार अपडेट करने के लिए किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना पड़ेगा। बताने की पहले निशुल्क आधार अपडेट करवाने की अंतिम तारीख 14 जून 2025 रखी गई थी।

UIDAI ने आधार अपडेट की अंतिम तारीख में बदलाव की जानकारी शनिवार को X पर पोस्ट कर दी। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा पोस्ट के माध्यम से कहा गया कि लाखों आधार नंबर धारकों को फायदा पहुंचाने हेतु निशुल्क ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने की सर्विस को 14 जून 2025 से बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फ्री सर्विस सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर ही उपलब्ध रहेगी। पाठकों बता दें कि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन पांचवी बार आगे बढ़ाया है। इससे पहले इसे तीन-तीन महीने और 6 महिने के लिए आगे बढ़ाया गया था।

घर बैठे भी कर सकते हैं आधार अपडेट 

आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आपको सीएससी या किसी अपने दुकानदार के पास चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और लिंग से संबंधित अपडेट घर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा निशुल्क आधार कार्ड अपडेट हेतु अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने के बाद अब आप अपने आधार कार्ड को 14 जून 2026 तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं।