आलू-प्याज और लहसुन की आवक कमजोर, भाव में आया उछाल
इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू-प्याज और लहसुन की आवक कमजोर रही। बेस्ट क्वालिटी प्याज के भाव तेज बने रहे। मंडी में प्याज की कुल 35 हजार, आलू की 5 हजार व लहसुन की 4 हजार बोरी आवक हुई।
लहसुन ऊंटी 9000 से 9500, देशी बोल्ड 6000 से 8000, बारिक 5000 से 6000, आलू चिप्स 1200 से 1400, ज्योति 1500 से 1650, प्याज महाराष्ट्र का 1200 से 1400, देशी 800 से 1000, हल्की क्वालिटी 400 से 600 रुपए क्विंटल रहा।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1350 से 1370, मुंबई मूंगफली तेल 1390, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1205 से 1210, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1140 से 1145, मुंबई सोया रिफाइंड 1245 से 1250, मुंबई पाम तेल 1190, इंदौर पाम 1265, राजकोट तेलिया 2165, गुजरात लूज 1325, कपास्या तेल इंदौर 1230 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300 से 6400, रायडा 5600, सोयाबीन 3720 से 4300 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 31500 रुपए टन।