चंद सेकंड में उजड़ गया परिवार, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
अहमदाबाद प्लेन हादसा में राजस्थान के 11 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले डॉक्टर प्रदीप व्यास की फैमिली उजड़ गई है। प्लेन क्रैश में डॉक्टर प्रदीप व्यास, उनकी पत्नी डॉक्टर सोनी विकास और उनके तीन बच्चे प्रदूत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी की मौत हो गई है।
प्लेन में बैठने के बाद सबने एक साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया लेकिन उन्हें पता नहीं था किया उनकी आखिरी सेल्फी है। इस हादसे में पूरा परिवार उजड़ गया।
उदयपुर की नौकरी छोड़ लंदन में शिफ्ट हुआ था परिवार
डॉक्टर कोनी व्यास उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल में काम करती थी। उनके पति डॉक्टर प्रदीप जोशी लंदन में डॉक्टर थे। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने उदयपुर की नौकरी छोड़ लंदन जाने का फैसला किया। वह अपने पति के साथ रहना चाहती थी इसलिए उन्होंने लंदन में शिफ्ट होने का फैसला किया लेकिन उन्हें पता नहीं था कि यह उनका आखिरी सफर है।
डॉक्टर कोनी व्यास मूल रूप से बांसवाड़ा की रहने वाली थी। इस हादसे में उनके तीनों बच्चों समेत उनके पति की मौत हो गई है।
राजस्थान के 11 लोगों की हुई मौत
अहमदाबाद प्लेन हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। यह यात्री उदयपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर, बालोतरा जिले के निवासी थे। उदयपुर के एक मार्बल व्यवसाय के बेटा बेटी की भी मौत हो गई है जो लंदन घूमने जा रहे थे।
उदयपुर का एक व्यक्ति लंदन जा रहा था। वह अहमदाबाद के एक व्यवसाय के घर खाना बनाने का काम करते थे। वही बीकानेर का एक लड़का भी इस प्लान में सफर कर रहा था। इस दुखदाई हादसे में कई लोगों का परिवार उजाड़ दिया।