Movie prime

किसानों से उड़द और तुवर की 100% होगी खरीद ,13890 करोड़ उपज खरीद की मंजूरी

 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने चौहान मंगलवार को यूपी और के गुजरात कृषि मंत्रियों और अफसरों के साथ वर्चुअल बैठक की और उन्होंने किसानों से उड़द, तुअर की शत-प्रतिशत खरीद को मंजूरी दी। खरीदी ई-समृद्धि और ई-सम्युक्ति पोर्टल के जरिये होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने उत्तर प्रदेश में मूंग, तिल, मूंगफली खरीदने के लिए भी मंजूरी प्रदान की है। गुजरात में सोयाबीन,मूंग व मूंगफली भी खरीदने की अनुमति दी है। चौहान ने बैठक में किसानों के हित में पूरी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि ये खरीद वास्तविक किसानों से ही हो, बिचौलिए इसका फायदा ना ले सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में 13,890.60 करोड़ रुपए की उपज खरीदी से किसानों को लाभ होगा। वर्चुअल बैठक में यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल के साथ केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी भी शामिल हुए।