हरियाणा मौसम अपडेट: हरियाणा में कल फिर से बदलेगा मौसम बारिश और तेज हवा के आसार
पश्चिम विक्षोभ लगातार गर्मी से राहत प्रदान कर रहे हैं। एक और पश्चिम विक्षोभ 16 मई को असर दिखाएगा। इससे हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनेगी। 16 से 18 मई तक बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16 मई तक बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 16 मई रात्रि से एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 17 मई से एक बार फिर से मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना बन रही है। इधर, रात के तापमान में प्रदेश में औसतन 1.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। पानीपत में सबसे कम 21.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। भिवानी में सबसे अधिक 26.9 डिग्री तापमान रहा। हिसार में 22.6 डिग्री तापमान रहा, यहां 2.3 डिग्री तक कमी दर्ज की गई है। रोहतक में पाय 24 डिग्री रहा, यहां 3.6 डिग्री की कमी आई है।
भिवानी-नूंह में पारा 42 डिग्री समेत 7 जिलों 40 डिग्री पार
भिवानी और नूंह में दिन का पारा 42.3 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन के तापमान में औसतन 0.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। अम्बाला में 40, हिसार में 41, नारनौल में 40.6, रोहतक में 41.4, सिरसा में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अब दिन का तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है।