{"vars":{"id": "115716:4925"}}

यूपी मौसम अपडेट : यूपी के 5 जिलों में लगातार सुबह से बारिश जारी, 17 जिलों में आज अलर्ट, दशहरे से पहले एक बार फिर मानसून सक्रिय

 

उत्तर प्रदेश में दशहरे से पहले एक बार फिर मानसून सक्रिय हो चुका है। आज सुबह-सुबह कानपुर हाथरस मथुरा गोंडा बरेली में तेज बारिश शुरू हो चुकी है। पश्चिम के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं आज मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में 8 दिनों बाद बारिश का दौर फिर से शुरू हुआ है।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से मिली जानकारी अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर क्षेत्र बन रहा है इसने मानसून को एक्टिव किया है । उत्तर प्रदेश में 3 अक्टूबर तक गरज चमक के साथ बारिश होगी। 2 अक्टूबर को दशहरा है इसके बाद अक्टूबर के पहले हफ्ते तक मानसून लौट जाने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश के आज इन 17 जिलों में होगी बारिश 

महोबा ,हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, झांसी, इटावा, श्रावस्ती, बहराइच, कत्रौज, औरेया,  कानपुर देहात, मैनपुरी , फिरोजाबाद ,आगरा इटावा


भी तक मौसम सामान्य रूप से सही चल रहा है हालांकि इस दौरान होने वाली बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है लेकिन ज्यादा बारिश से फसल गिर सकती है। 

हथिया नक्षत्र एक ऐसा समय होता है, जब लगातार हल्की बारिश होती रहती है। किसानों के लिए यह नक्षत्र काफी अच्छा माना जाता है। फसल बोने के लिए किसान इस समय का इंतजार करते हैं। हथिया नक्षत्र 5 तारों का समूह है, जिसकी आकृति हाथ के पंजे जैसी होती है। इसका ग्रह स्वामी चंद्रमा है।