उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें ताज़ा अपडेट
मप्र में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने बताया की उत्तरी पाकिस्तान, जम्मू,पंजाब, हरियाणा और मध्य पाकिस्तान में हवा में एक सरकुलेशन बन रहा है। इस सरकुलेशन के बनने से राज्य में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य के कई जिलों में अगले 3 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश होगी। वही कई जिलों में तूफान चलने की भी बनी आशंका है। भोपाल, इंदौर, सिवनी, सागर सहित कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना कर दिया है मुहाल
मध्य प्रदेश में मस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भयंकर गर्मी के वजह से लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी है। सरकार ने दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की अपील की है। शाम तक राज्य के कई जिलों में हीट वेव चल रहा है।
इन जिलों में होगी बारिश
राज्य के 39 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। 14 तारीख से लेकर 18 तारीख तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। 20 जून तक राज्य में मानसून की एंट्री हो सकती है.
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंडला,बालाघाट,सिवनी, छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर,मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, नर्मदा पुरम, बेतूल, हरदा,सीहोर,शाहजहांपुर, देवास समेत कई जिलों में आफत की बारिश हो सकती है।
20 जून तक हो सकती है मानसून की एंट्री
मध्य प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां सक्रिय थी और कई जिलों में झमाझम बारिश भी हुई लेकिन एक बार फिर से मानसून सुस्त पड़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 20 जून के बाद राज्य में मानसून की एंट्री होगी। इस बार सबसे पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में मानसून दस्तक देगा। मानसून के एंट्री के बाद राज्य में झमाझम बारिश होगी।
इस साल अधिक बारिश की है संभावना
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल हर साल से अधिक बारिश होने की संभावना है। अगस्त लास्ट तक इस साल मानसून सक्रिय रह सकता है जिसकी वजह से राज्य में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।