{"vars":{"id": "115716:4925"}}

हरियाणा मौसम : हरियाणा के इन जिलों में लगातार चार दिन होगी बारिश, बारिश के साथ तेज हवाएं आसमानी बिजली का भी अलर्ट

 

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है, पानीपत में बारिश शुरू हो गई है चरखी दादरी, सिरसा ,हिसार ,फतेहाबाद में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने चार दिन तक बारिश के आसार बताए  हैं। बारिश के साथ-साथ आसमानी बिजली तेज हवाएं चल सकती है।

चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण चार दिनों तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। हरियाणा में 19 जून से परी मानसून हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार बन रहे हैं।


हरियाणा में 19 जून से प्री मानसून  हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर बदलाव होगा जिससे वातावरण में नमी बढ़ाने और तापमान में गिरावट आएगी।


हरियाणा में मानसून 28 जून को एंट्री लेने वाला है 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिवेट रहेगा।

कल हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई । इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में जहां एक दिन पहले 45 डिग्री तक तापमान था वह अब 40 डिग्री से भी कम हो चुका है। करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।


16 जून, 17 जून, 18 जून, 19 जून को कहां-कहां पर होगी बारिश।


16 जून को हरियाणा में इन जिलों में होगी बारिश: हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद ,भिवानी ,चरखी, दादरी ,कैथल में 25% बारिश के आसार हैं।

झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात ,रोहतक ,सोनीपत, पलवल, गुरुग्राम , कुरुक्षेत्र ,करनाल, पानीपत, यमुनानगर ,पंचकूला ,अंबाला में 25 से 50% तक बारिश होने की आसार है।


17 जून को हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश : जींद ,भिवानी ,हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में बारिश के चांस बहुत कम है। तो वहीं कैथल, कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में 25% तक बारिश बताई जा रही है।

यमुनानगर ,पंचकूला ,अंबाला ,करनाल ,पानीपत ,सोनीपत, पलवल ,गुरुग्राम ,फरीदाबाद, मेवात, रोहतक, झज्जर ,रेवाड़ी ,महेंद्रगढ़ में 25 से 50% तक बारिश की संभावना है।


18 जून को हरियाणा में इन जिलों में होगी बारिश

फतेहाबाद सिरसा में बारिश होने की संभावना बहुत कम है। कैथल जींद भिवानी हिसार चरखी दादरी कुरुक्षेत्र में 25% बारिश के आसार हैं।

महेंद्रगढ़ झज्जर रेवाड़ी मेवात रोहतक गुरुग्राम फरीदाबाद सोनीपत पलवल पानीपत करनाल यमुनानगर पंचकूला अंबाला में 25 से 50% बारिश होने की संभावना।


19 जून को हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश

यमुनानगर पंचकूला अंबाला में 19 जून को 75 से 100% तक बारिश की संभावना है।

हिसार फतेहाबाद सिरसा रोहतक जींद भिवानी रोहतक झज्जर रेवाड़ी महेंद्रगढ़ चरखी दादरी गुरुग्राम मेवात में 25% तक बारिश के चांस बने हैं।

इसके अलावा करनाल पानीपत सोनीपत पलवल कुरुक्षेत्र में 25 से  50% तक बारिश हो सकती है।