{"vars":{"id": "115716:4925"}}

अगले दो दिन हरियाणा में बारिश की संभावना, प​श्चिम ​विक्षोभ के चलते बदला मौसम

अगले दो दिन हरियाणा में बारिश की संभावना, प​श्चिम ​विक्षोभ के चलते बदला मौसम
 

हरियाणा के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव प​श्चिमी विक्षोभ के कारण आया है। हिसार में ​स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृ​षि विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल ​खिचड़ ने बताया कि प​श्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन मौसम में बदलाव रहेगा।

रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अ​धिकतर हिस्सों में बादलावाही का असर दिखाई देगा। हिसार, महेंद्रगढ़ के साथ-साथ कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। हिसार के उकलाना में तेज बारिश के बाद कुछ स्थानों में ओलावृ​ष्टि भी हुई है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया ​कि इस समय कपास की बिजाई का समय चल रहा है। ऐसे में बारिश के कारण किसानों को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए किसान मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही कपास की बिजाई करें। ऐसे में प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसलिए किसानों को सचेत रहना चाहिए। 


तेज हवा व हल्की बारिश से मौसम में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह, फरीदाबाद में तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में इस समय सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में अ​धिकतम तापमान 35 डिग्री से लेकर 38 डिग्री से​ल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया कि अगले दो दिन बारिश की संभावना है। ऐसे में तापमान में और गिरावट आ सकती है। रविवार को कुछ स्थानों पर तेज बारिश तथा सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मई महीने की बात करें तो इस महीने में दूसरी बार बारिश हुई है। पहले सप्ताह में भी बारिश ने रिकार्ड बनाया है। डॉ. एमएल ​खिचड़ ने बताया कि प​श्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को भी बारिश हो सकती है।