{"vars":{"id": "115716:4925"}}

हरियाणा समेत 7 राज्यों में गर्मी का सितम, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना

हरियाणा समेत 7 राज्यों में गर्मी का सितम, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना
 

 प्रतिदिन बढ़ती जा रही गर्मी के कारण लोगों को खासी परेशानियां हो रही हैं। हरियाणा समेत सात राज्यों में लू का सितम लगातार जारी है। मौसम विभाग ने पांच दिनों तक हरियाणा, गुजरात समेत 7 राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर के आसपास का तापमान दो दिन में ही 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मैदानी इलाकों में गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 


अप्रैल में ही पूरा उत्तर भारत गर्मी की चपेट में है। 16 अप्रैल से दिल्ली तथा आसपास के राज्यों में लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान 42 ​डिग्री से​ल्सियस रहने के साथ-साथ गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा गर्मी ज्यादा सताएगी। दिल्ली में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। रात का तापमान भी 26 डिग्री से​ल्सियस से ज्यादा रहने की संभावना बताई जा रही है। अगले चार दिन दिल्ली तथा आसपास एनसीआर क्षेत्र में तेज गर्मी पड़ेगी। 


19 अप्रैल के बाद कुछ नरम पड़ेगी गर्मी
मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि 19 अप्रैल तक तेज गर्मी सताती रहेगी। इसके बाद कुछ मौसम में परिवर्तन होगा और 19 अप्रैल के बाद तापमान में कुछ नरमी आएगी।  16 से 19 अप्रैल तक पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू चलेंगी। 15 से 17 अप्रैल तक गुजरात में, 16 से 18 अप्रैल तक हरियाणा, पंजाब, प​श्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलेंगी। इससे भयंकर गर्मी के कारण लोग काफी परेशान रहेंगे। 16 से 17 अप्रैल तक गुजरात और 16 अप्रैल को केरल और माहे में गर्म मौसम रहेगा। 16 से 18 अप्रैल के दौरान प​श्चिमी राजस्थान और 17-18 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में रात को भी बहुत तेज गर्मी महसूस होगी। 


मध्यम बारिश की संभावना
इसके साथ-साथ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई है। इनमें बिहार, झारखंड, प​श्चिमी बिंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, द​क्षिण छत्तीसगढ़ तथा पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।  बिहार के पूर्व हिस्से में तेज बारिश की संभावना है। 


महाराष्ट्र में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में तापमान में कुछ वृद्धि होगी। यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री से​ल्सियस की वृद्धि हो सकती है। उसके बाद ही यहां मौसम में कुछ परिर्वतन होगा।