{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Hailstorm Alert MP: मप्र में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, आज अलर्ट मोड पर रहेंगे 42 जिले

मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल ने आज प्रदेश में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के रतलाम, मंदसौर, नीमच सहित 42 जिलों में विभिन्न क्षेत्रों में आज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
 

KAL KA MAUSHAM: मप्र में पिछले कुछ दिनों से ओलावृष्टि और बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में जन-जीवन व्यस्त कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही पर मौसमी बारिश से किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम 6 अप्रैल तक एक्टिव रहेगा। वहीं आज सुबह से प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं और कुछ क्षेत्रों में बुंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग 42 जिलों में आज आंधी तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। 

गुरुवार को 15 से अधिक जिलों में हुई बारिश

मध्य प्रदेश राज्य में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बीते दिन गुरुवार को प्रदेश के लगभग 15 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश (Rain alert MP) देखने को मिली। प्रदेश के मऊगंज जिले में आकाशीय बिजली गिरने की खबर भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस घटना में एक महिला की मौत भी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में 6 अप्रैल तक 50 से 60 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चलने और बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। 

आज 42 जिलों में ओलावृष्टि, आंधी और बारिश का अलर्ट हुआ जारी

मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल ने आज प्रदेश में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी ( rain hailstorm alert MP) को लेकर अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के रतलाम, मंदसौर, नीमच सहित 42 जिलों में विभिन्न क्षेत्रों में आज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जानकारी के अनुसार आज रतलाम, नीमच, मंदसौर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, मैहर, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट सहित झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, कटनी और उमरिया जिले में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी जिले सहित अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिले बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।