{"vars":{"id": "115716:4925"}}

MP weather update : मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर धीरे-धीरे कम होने लगा, आज इन जिलों में बारिश के आसार

 

Weather update: इस समय मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इससे बरसात का दौर धीरे-धीरे समाप्त होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की दिशा भी अब परिवर्तित होने लगी है इस कारण 3 से 4 दिन में दक्षिण पश्चिम मानसून के वापस होने की संभावना है।

कल सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मध्य प्रदेश शिवपुरी में एक मिली मीटर वर्षा हुई।  प्रदेश में सबसे ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।

 बारिश का दौर 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अरब सागर में उठा चक्रवर्ती तूफान शक्ति कमजोर पड़कर गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर ओमान के आसपास बना हुआ है। उत्तरी राजस्थान और उससे लगे हरियाणा पर एक पश्चिमी विक्षोभ प्रेरित कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बना हुआ है। उत्तरी उड़ीसा के तट से तेलगाना तक एक द्रोणिका बनी  है, जो आंतरिक उड़ीसा से दक्षिण छत्तीसगढ़ से होकर निकल रही है।

इसी प्रकार मौसम प्रणाली का प्रभाव नहीं होने से मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर रुकने लगा है। वातावरण में अधिक नमी रहने के कारण तापमान बढ़ने की स्थिति में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो रही है

मानसून वापसी

मौसम केंद्र की तरफ से अजय शुक्ला ने जानकारी दी कि हवाओं की दिशा भी धीरे-धीरे बदल रही है। इस कारण रात के तापमान में भी कुछ गिरावट होने लगी। वातावरण से नमी कम होने के कारण बादल भी छंटने लगे हैं तीन-चार दिन में मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी का सिलसिला शुरू होगा।

भारी बारिश का यलो अलर्ट

हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और बालाघाट।

हल्की बारिश का अलर्ट

प्रदेश के बाकी के जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट है।