Rain Alert MP: मंदसौर सहित पांच जिलों में हुई बारिश; नीमच में गिरे ओले, अगले 4 दिन बारिश कब और रहेगा जारी
Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश राज्य में आज 30 मार्च से कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के लगभग 35 जिलों में अगले 4 दिन बारिश और आंधी-तूफान का यह दौर जारी रहेगा। आज 30 मार्च को प्रदेश के मंदसौर जिले और राजधानी भोपाल सहित पांच जिलों में बारिश हुई। वहीं नीमच जिले में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान होने की खबर भी सामने आई है। नीमच जिले में ओलावृष्टि से आसपास लगता जिलों रतलाम और मंदसौर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के नीमच, श्योपुर, खंडवा, बैतूल व देवास जिले में ओलावृष्टि और रतलाम, मंदसौर, बालाघाट, पांढुर्णा, भोपाल, छिंदवाड़ा सिवनी, अनूपपुर और मेहर जिले में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अगले 4 दिन 30 से अधिक जिलों में रहेगा बारिश का दौर जारी
मध्य प्रदेश राज्य में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के लगभग 35 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश (Rain Alert MP) होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के कई जिलों में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अगले 5 दिन कुछ जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट (Hailstorm Alert MP) भी जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश (rain alert) के साथ अधिकतम 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। तेज हवाओं के अलर्ट ने प्रदेश के किसानों को एक बार फिर परेशान कर दिया है।
इन जिलों में चल सकती हैं 50 की स्पीड से तेज हवाएं
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के लगभग 30 जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित रतलाम, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, 9rain alert ratlam) उज्जैन, शाजापुर, आगर, रायसेन, सीहोर और देवास जिले में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं (rain alert MP) चलने का अनुमान है। प्रदेश में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक लगभग 35 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग की ओर से कल 31 मार्च को 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और तेज गति से हवाई चलने को लेकर येलो अलर्ट (rain alert mp) जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से मध्य प्रदेश राज्य के लगभग 32 से अधिक जिलों में एक, दो और तीन अप्रैल को तेज हवाएं चलने और बारिश (weather update mp) होने की संभावना बताई गई है। प्रदेश के रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले में अगले 5 दिन लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। (kal ka mausam mp)