{"vars":{"id": "115716:4925"}}

हरियाणा मौसम अपडेट : हरियाणा के तीन जिलों में आज बारिश का अलर्ट ,अधिकतर जिलों में धूप निकली, देखें आज आपके जिले में मौसम का हाल

 

हरियाणा में बारिश के बाद आज मौसम साफ दिखाई दिया, गुरुग्राम हिसार , फतेहाबाद, सिरसा,सहित अधिकतर जिलों में आज धूप निकली हुई है‌। 24 जून को मानसून पहुंचने के बाद 28 तारीख से लगातार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ में 5 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है ।आज 3 जिलों यमुनानगर पंचकूला व अंबाला में 50 से 75% बारिश की आशंका है । बाकी 19 जिलों में 25 से 50% तक बारिश की संभावना है।

हरियाणा में 1 जून से अब तक 82.3 मिली मीटर बारिश हुई है। जो सामान्य से 42% अधिक है । इस समय 57.8 मिली मीटर बारिश सामान्य होती है। पिछले 24 घंटे में 11 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

कल सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ ,जींद ,रेवाड़ी ,झज्जर, पानीपत, गुरुग्राम, भिवानी सहित 9 जिलों में बारिश हुई।

कल हिसार में आसमानी बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। जबकि साथी झुल्स गया।

अगले तीन दिन हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

3 जुलाई को सोनीपत पानीपत करनाल यमुनानगर अंबाला पंचकूला में 50 से 75% बारिश बाकी जिलों में 25 से 50% तक बारिश हो सकती है।

4 जुलाई को पंचकूला फतेहाबाद सिरसा महेंद्रगढ़ दादरी भिवानी हिसार यमुनानगर रेवाड़ी में 50 से 75% तक बारिश के आसार।


5 जुलाई को फतेहाबाद अंबाला यमुनानगर महेंद्रगढ़ रेवाड़ी चरखी दादरी भिवानी हिसार में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

सिरसा पंचकूला मेवात पलवल गुरुग्राम फरीदाबाद रोहतक झज्जर सोनीपत पानीपत जींद कैथल करनाल कुरुक्षेत्र में 25 से 50% तक बारिश होने की संभावना।