MP monsoon rain : मध्य प्रदेश में मानसून 10 जून तक पहुंचने के आसार,जाने तब तक मौसम का हाल
दक्षिण पश्चिम मानसून 5 दिनों से मुंबई में ही रुका है परंतु लगातार आ रही नम हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बौछारें पढ़ने का सिलसिला जारी है। इस से मौसम में ठंडक बनी है।
मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के अधिकतर शहरों में छिटपुट बारिश होने की आसार है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्या नगर, अदिलाबाद, भवानीपटना, पूरी बालूरघाट से होकर ही गुजर रही है।
एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है । इससे एक द्रोणी का भी संबंध है हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
इसके अतिरिक्त उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवात बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी होने पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है इस तरह की स्थिति अभी बनी रहने के आसंका जताई जा रही है।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हवाओं का रूख पश्चिमी बना हुआ है। साथ ही हवाओं की रफ्तार भी काफी तेज है इस कारण से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान काफी कम हो गया है 10 जून के बाद मानसून की हलचल तेज होने की संभावना है उसके बाद पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।
इंदौर में नौतपा खत्म होते ही मौसम ने करवट ले ली है कल हल्की बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई दोपहर करीब ढाई बजे तेज बरसात शुरू हो गई जो लगभग 40 मिनट तक लगातार चली । अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा।