{"vars":{"id": "115716:4925"}}

मूसलाधार बारिश और आंधी के साथ मध्यप्रदेश में एंट्री लेने वाला है मानसून, सबसे पहले इस जिले में देगा दस्तक 

मूसलाधार बारिश और आंधी के साथ मध्यप्रदेश में एंट्री लेने वाला है मानसून, सबसे पहले इस जिले में देगा दस्तक 
 

 केरल में मानसून ने  तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है, जिसके बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में भी जून के पहले सप्ताह में मानसून की एंट्री हो सकती है। फिलहाल छत्तीसगढ़ तक मानसून पहुंच गया है और परिस्थितिया अगर अनुकूल रही तो 10 से 12 दिन के बाद मध्य प्रदेश में भी मानसून की एंट्री हो जाएगी।मध्य प्रदेश में सबसे पहले जबलपुर संभाग में मानसून की एंट्री होगी। जबलपुर में हर साल की अपेक्षा इस साल अधिक बारिश होने की संभावना है। राज्य में प्री मानसून गतिविधीया सक्रिय है।


 मध्य प्रदेश में इंट्री लेगा मानसून 

 मध्य प्रदेश में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल हर साल की अपेक्षा काफी अधिक बारिश होने वाली है।

इन जिलों में अगले चार दिनों तक होगी बारिश

मुरैना, भिंड, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, खरगोन, इंदौर, धार, देवास, बड़वानी, अलीराजपुर, और झाबुआ,अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिलों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश होने वाली है।


फसलों का मुआवजा देगी मोहन सरकार

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा किया है कि जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है सरकार उन्हें मुआवजा देगी। राज्य में केले की फसल पूरी तरह से बारिश के वजह से बर्बाद हो चुकी है जिसे लेकर सरकार ने सर्वे का आदेश जारी किया है। नुकसान की पूरी जानकारी मिलने के बाद सरकार सबके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करेगी।


किसानों की बढ़ी चिंता

 मध्य प्रदेश में समय से पहले मानसून की एंट्री ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी है। प्री मानसून सक्रिय होने की वजह से भी कई फसले पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। समय से पहले मानसून आने से राज्य में किसानों की फसल पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे। सरकार ने किसानों को मुआवजा राशि देने का ऐलान भी किया है।