{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 MP weather update :मप्र में मानसूनी कहर, इन 10 जिलों में आज होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

 mp news : पूरे मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। राज्य में झमाझम बारिश का दौर जारी है।शनिवार और रविवार को मध्य प्रदेश के 10 जिलों में तूफानी बारिश होगी। बारिश के वजह से नदी नालों में उफान देखने को मिल रहा है।


 अगले दो दिनों तक इन जिलों में होगी तूफानी बारिश

 अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।


 इन जिलों में चलेगा तूफान 


 मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग में तूफान चलने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल,अशोक नगर,गुना, दमोह सहित कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी।


 इन जिलों में येलो अलर्ट जारी 


 मध्य प्रदेश के सागर, नर्मदा पुरम और चंबल संभाग में येलो अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया है। इन जिलों में चमक गरज के साथ बारिश होगी वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बृजपात का अलर्ट भी जारी किया है।


 नदी नालों में तूफान 

 लगातार होने वाली बारिश से नदी नालों में उफान देखने को मिल रहा है। नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। मोहन सरकार  ने बाढ़ को लेकर व्यवस्था करने का आदेश जारी किया है।


 मध्य प्रदेश में सक्रिय है पांच मौसम प्रणालिया 


 मध्य प्रदेश में एक साथ पांच मौसम प्रणालियों सक्रिय है जिसके वजह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम प्रणालियों की सक्रिय होने से राज्य में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो इस महीने बारिश का दौर जारी रहेगा। मध्य प्रदेश में इस बार हर साल से अधिक बारिश होगी। लगातार होने वाली बारिश और ब्रजपात से कई लोगों की अभी तक राज्य में मौत हो चुकी है।